लोकपहल एक ऐसा मंच है, जो समाज में बदलाव लाने व लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है और सनातन मूल्यों के आधार पर समाज की हर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए नवविचार, योजनाएं प्रस्तुत करता है। लोकपहल न केवल एक सोच और विचार का मंच है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश भी कर रहा है। हमें विश्वास है कि लोकपहल का प्रत्येक कदम भारत को एक मजबूत और उज्जवल भविष्य प्रदान करेगा।

लोक पहल एक संकल्प है — सनातन संस्कृति की अखंड ज्योति को जलाए रखने का और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने के सपने को साकार करने का। हमारा अस्तित्व राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और भारतीय जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि चेतना का संचार करना है — एक ऐसी चेतना जो धर्म, संस्कृति और देशभक्ति से ओतप्रोत हो।

lokpahal.org.in पर आप पाएंगे भारतीयता की सुगंध, हिंदू गौरव का गर्जन और राष्ट्र के नवजागरण की पुकार। जय भारत, जय सनातन!

About Lok Pahal

विकसित भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान दें

विकास की इस यात्रा में हर भारतवासी की भागीदारी आवश्यक है। आज हमें सिर्फ स्वप्न नहीं देखना है, बल्कि उन स्वप्नों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होना है। अपनी संस्कृति, अपने संस्कार और अपनी शक्ति के साथ हम भारत को उस शिखर पर पहुँचाएँगे, जहाँ से वह समूचे विश्व का पथप्रदर्शक बने। आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।

0 +

सदस्य

0 +

सामाजिक मुद्दे उठाए

0 +

कार्यक्रम

0 +

जिलों मे उपस्थिति

हमारे मूल्य

लोक पहल के मूल सिद्धांत और मूल्य जो हमारे कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं

हमसे जुड़ें

यदि आप भी देश सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो आज ही लोक पहल से जुड़ें।

संपर्क करें